साउथ सुपर स्टार प्रभास की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर आउट, फिल्म रिलीज 2 अक्टूबर को
पैन-इंडिया स्टार प्रभास की तेलुगु फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसकी तारीफ़ खुद प्रभास ने भी की है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई भी दी है। आपको बता दें कि यह फिल्म आप सिनेमाघरों में 2 अक्तूबर से देख पायेंगे।
साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का इन्तजार प्रभास के फैन बेसब्री से इंतजार है, जिसका ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है और इसके साथ ही दर्शकों का इंतजार 2 अक्तूबर को खत्म हो जायेगा। हालाँकि, लंबे समय तक मेकर्स ने फिल्म से जुड़े अपडेट गुप्त रखे थे, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया था। मगर ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रभास ने दी शुभकामनाएं
प्रभास ने फिल्म के तेलुगु ट्रेलर को लॉन्च किया और टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “#KantaraChapter1 का ट्रेलर वाकई भव्य और शक्तिशाली है। विजय किरागंदूर, ऋषभ शेट्टी और पूरी टीम को बधाई। 2 अक्टूबर का इंतजार है, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”
https://www.instagram.com/reel/DO5VZjXkket/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MWlxMHQweTR6cWNhcA==
25 एकड़ के टाउन सेट
फिल्म के मेकर्स ने इस बार कहानी के पैमाने से मेल खाती एक भव्य युद्ध दृश्य की तैयारी की है। इसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली गई। करीब 500 फाइटर्स और 3,000 लोगों की भागीदारी के साथ 25 एकड़ के टाउन सेट पर यह सीक्वेंस फिल्माया गया, जिसे पूरा करने में लगभग 45–50 दिन लगे। भारतीय सिनेमा में इस स्तर का दृश्य बेहद कम देखने को मिलता है।
कास्ट
‘कांतारा: चैप्टर 1’ की रचनात्मक टीम में संगीत निर्देशक बी. अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिजाइनर विनेश बंगालन शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म को शानदार विजुअल्स और गहरी भावनाओं से भरने का काम किया है।


