बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनॉन ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती, ग्रेस और ग्लोबल लोकप्रियता के दम पर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। iMDB के Top 10 Most Beautiful Actress in the World 2025–2026 की सूची में क्रिति सैनन को टॉप 5 में जगह मिली है। यह वही ग्लोबल ब्यूटी रैंकिंग है जिसकी 2024 की सूची 2025 और 2026 की पहली छमाही तक मान्य मानी जाती है। इस स्थायी ग्लोबल लिस्ट में अनेक देशों की दिग्गज अभिनेत्रियों को शामिल किया गया था, जिनमें से कृति सैनॉन ने अपनी जगह बेहतरीन प्रदर्शन के साथ बनाई।

सबसे खास बात यह रही कि इस सूची में कृति सैनॉन ने पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्री हानिया आमिर को भी पीछे छोड़ दिया। जहां हानिया का नाम टॉप 10 में शामिल हुआ, वहीं कृति सैनॉन सीधे टॉप फाइव में पहुंचकर एशिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक के रूप में उभरी हैं।
कृति सैनॉन की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि, उनकी फिल्मों का लगातार सफल होना और उनकी फीनेस—इन सभी ने उन्हें ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई है। 2023 में नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद से उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ी है। “मिमी”, “बच्चन पांडे”, “आदिपुरुष”, “गणपत”, “तेरे इश्क में” और हालिया सफलताओं ने उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी खास जगह दी है।
इस वैश्विक सूची में शामिल अभिनेत्रियाँ अपनी सुंदरता, स्क्रीन प्रेज़ेंस, ग्लोबल फैन फॉलोइंग और फैशन इंफ्लुएंस के आधार पर चुनी जाती हैं। ऐसे में टॉप 5 में कृति सैनॉन की मौजूदगी बताती है कि भारतीय अभिनेत्री न केवल अभिनय में बल्कि ग्लोबल ब्यूटी और स्टाइल इंडेक्स में भी लगातार अपना वर्चस्व बढ़ा रही हैं।


