क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2026 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले रोमांचक मुकाबले के टिकटों की कीमत सिर्फ ₹438 (1500 श्रीलंकाई रुपये) से शुरू होगी। माना जा रहा है कि यह विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सबसे कम कीमत का टिकट है, जिसने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

ICC ने शुरू की Phase-1 टिकट सेल, 100 रुपये से टिकट उपलब्ध
गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट बिक्री के Phase-1 की शुरुआत की। ICC ने इस बार एक बड़ा फैसला लेते हुए टिकटों को “अत्यधिक किफायती” बनाया है।
भारत में कई स्थानों पर टिकट ₹100 से शुरू हो रहे हैं, जबकि श्रीलंका में LKR 1000 (₹438) से टिकट उपलब्ध हैं। यह ICC द्वारा अब तक आयोजित किसी भी इवेंट के लिए सबसे सस्ती टिकट दर मानी जा रही है।
ICC ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा कि टिकटों की कम कीमत का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को विश्व स्तरीय क्रिकेट अनुभव उपलब्ध कराना है। इस बार 20 लाख से भी अधिक टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अधिक फैंस स्टेडियम में लाइव मैच देखने का सपना पूरा कर सकेंगे।
मैच कहां-कहां होंगे?
टी20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका के कुल आठ प्रमुख स्थलों पर आयोजित होगा।
भारत में मैच:
- अहमदाबाद
- चेन्नई
- नई दिल्ली
- मुंबई
- कोलकाता
श्रीलंका में मैच:
-
कोलंबो (2 वेन्यू)
-
कैंडी
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई में खेलेगा।
ICC CEO की बड़ी घोषणा
Wankhede Stadium में टिकट सेल लॉन्च के दौरान ICC CEO संजोग गुप्ता ने कहा—
“हमारा लक्ष्य इस इवेंट को अब तक के सबसे सुलभ ICC टूर्नामेंट के रूप में प्रस्तुत करना है। हर फैन, चाहे वह किसी भी आर्थिक या भौगोलिक पृष्ठभूमि से आता हो, उसे विश्व स्तरीय क्रिकेट का अनुभव स्टेडियम में मिलना चाहिए।”
टिकट कैसे खरीदें?
टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग होगी।
ऑफिशियल टिकट पोर्टल:
https://tickets.cricketworldcup.com/


